back to top
Monday, September 28, 2026
HomeUncategorizedMann Ki Baat 138th Episode: Surgical Strike, जनगणना, नशामुक्ति और गणेश उत्सव...

Mann Ki Baat 138th Episode: Surgical Strike, जनगणना, नशामुक्ति और गणेश उत्सव पर PM मोदी ने क्या कहा?

नई दिल्ली, 27 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने Surgical Strike के 10 वर्ष पूरे होने, जनगणना, अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी, सोमनाथ और मोढेरा की विरासत, स्वच्छता अभियान, वन्यजीव संरक्षण, नशामुक्ति, खेल प्रतिभाओं, आंवला उत्पादों, पोषण माह और गणेश उत्सव सहित कई विषयों पर बात की।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत 2016 में हुई Surgical Strike के उल्लेख से की और कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पार जाकर आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Surgical Strike के 10 साल पूरे होने का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले भारतीय सेना के जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट Air Strike से लेकर Operation Sindoor तक भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट किया है।

प्रधानमंत्री ने 13 सितंबर 2008 के दिल्ली Serial Blasts और इसके बाद हुए 26/11 मुंबई हमलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवाद के खिलाफ Zero-tolerance Policy के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी का भी जिक्र किया और हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जनगणना को बताया राष्ट्रीय दायित्व

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रही जनगणना की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है और 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री ने दुर्गम क्षेत्रों में जनगणना कर्मियों के काम का उल्लेख करते हुए उत्तराखंड के माणा गांव और उत्तरकाशी के बगोरी गांव के उदाहरण दिए।

उन्होंने लोगों से स्व-गणना (Self Enumeration) में भाग लेने की अपील की। प्रधानमंत्री के अनुसार, मोबाइल के माध्यम से अपनी और परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है और यह सुविधा हिंदी समेत 16 भाषाओं में है।

उन्होंने बताया कि अब तक 2 करोड़ 60 लाख से अधिक लोगों ने मोबाइल के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की है।

अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी पर किया नमन

27 सितंबर को विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें याद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अशोक सिंहल का जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था। उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक भेदभाव और विषमता के खिलाफ भी उन्होंने काम किया।

पीएम मोदी ने बताया कि अशोक सिंहल का जन्म एक समृद्ध परिवार में हुआ था और उन्होंने IIT BHU से शिक्षा प्राप्त की थी, लेकिन उन्होंने अपना जीवन समाज और संस्कृति के लिए समर्पित कर दिया।

सोमनाथ और मोढेरा सूर्य मंदिर की विरासत का उल्लेख

प्रधानमंत्री ने इस साल मनाए गए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1026 में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर पर किए गए हमले के एक हजार वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह पर्व मनाया गया।

पीएम मोदी ने बताया कि इसी कालखंड में गुजरात के मोढेरा सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि 1025 में राजा भीमदेव द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया था।

प्रधानमंत्री ने मोढेरा को भारत की विरासत और आधुनिक सौर ऊर्जा के उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मोढेरा आज देश के प्रथम Solar Village के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

उन्होंने देशवासियों से मोढेरा की यात्रा करने और इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देखने की अपील भी की।

तमिलनाडु में प्राचीन प्रतिमाओं और मंदिरों की खोज का जिक्र

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के मनप्पारई में हो रहे एक प्रयास की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि Tamil Studies से जुड़े ए. सेल्वाराजू ने अपने एक छात्र से मिली जानकारी के बाद field visit की योजना बनाई।

इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर प्राचीन प्रतिमाएं और मंदिर मिले। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास देश की ऐतिहासिक विरासत को करीब से समझने का अवसर देते हैं।

स्वच्छता को बताया बापू को सबसे सुंदर श्रद्धांजलि

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से पहले प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियानों का उल्लेख किया।

उन्होंने मध्य प्रदेश में नदियों की सफाई, आंध्र प्रदेश में बावड़ियों और कुओं की सफाई, मुंबई में समुद्र तटों की सफाई और दिल्ली में बच्चों एवं युवाओं द्वारा कचरा अलग-अलग रखने को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई जगह एक व्यक्ति से शुरू हुआ प्रयास धीरे-धीरे जनभागीदारी में बदल गया। उन्होंने कहा कि बापू के प्रति सुंदर श्रद्धांजलि स्वच्छता है।

हाथियों की वापसी और Pygmy Hog संरक्षण की चर्चा

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े असम के दो उदाहरण भी साझा किए।

उन्होंने बताया कि सोनाई रुपाई Wildlife Sanctuary में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद हाथियों की वापसी हुई है। जिन क्षेत्रों में लंबे समय से हाथियों की मौजूदगी नहीं थी, वहां अब फिर हाथियों के झुंड दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, उन्होंने Pygmy Hog के संरक्षण के लिए चलाए गए कार्यक्रम का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के अनुसार, केवल छह Pygmy Hog से शुरू हुए Conservation Program के बाद इनकी संख्या बढ़कर 190 से अधिक हो गई है।

सुंदरबन की महिलाओं का Mangrove संरक्षण में योगदान

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के सुंदरबन की महिलाओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि झारखाली की कई महिलाएं Mangrove के जंगल तैयार कर रही हैं।

इनमें कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने Tiger Attack में अपने पति को खोया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, Mangrove लगाने से इन महिलाओं को आजीविका का साधन मिला है और ये जंगल गांवों के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच का काम कर रहे हैं।

नशामुक्ति अभियान में युवाओं की भागीदारी

प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा और इसमें MY Bharat Volunteers, NSS, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा सामाजिक और आध्यात्मिक संस्थाएं भाग ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं ने नशामुक्ति को लेकर संकल्प लेने के साथ-साथ Creative Content भी तैयार किया है। MY Bharat के माध्यम से Anthem, Slogan Writing और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति नशे की गलत आदत की ओर बढ़ रहा है तो उससे संवाद करें और अगर कोई नशे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है तो उसका साथ दें।

हॉकी प्रतिभाओं को तलाशने वाले राजिंदर सिंह का किया उल्लेख

पीएम मोदी ने खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें तराशने के लिए काम कर रहे राजिंदर सिंह का उदाहरण दिया।

प्रधानमंत्री के अनुसार, राजिंदर सिंह 1980 की Olympic Gold Medal विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वे 2001 Men’s Junior World Cup और 2003 Senior Asia Cup में कोच की भूमिका में भी रहे।

अब वे RoundGlass Hockey Academy के जरिए गांवों में हॉकी प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हॉकी AstroTurf तैयार करने पर भी काम किया जा रहा है।

प्रतापगढ़ का आंवला बना रोजगार और उद्यमिता का माध्यम

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के आंवले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि One District One Product यानी ODOP के जरिए स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा मिला है।

प्रधानमंत्री के अनुसार, प्रतापगढ़ में आंवला processing से जुड़ी करीब 100 इकाइयां काम कर रही हैं और Self Help Groups से जुड़ी महिलाएं भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

देवगढ़ कमासी गांव के सावित्री फुले Self Help Group और एक अन्य विंध्यवासिनी Self Help Group की महिलाओं द्वारा आंवले से Candy, मुरब्बा, Juice, अचार और Digestive Powder जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और इससे Vocal for Local तथा आत्मनिर्भरता के अभियान को भी मजबूती मिलती है।

पोषण माह में राज्यों की पहल का किया उल्लेख

सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाए जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कुपोषण के खिलाफ विभिन्न राज्यों की पहलों की जानकारी दी।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान, गुजरात में मिलेट्स से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता, महाराष्ट्र में जागरूकता अभियान और मिजोरम में पोषण वाटिकाओं से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने बताया कि करीब 9 करोड़ लाभार्थी पोषण Tracker से जुड़ चुके हैं। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की बेहतर देखभाल के लिए पोषण से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Thailand के गणेश भक्त का भी किया विशेष उल्लेख

‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने गणेश उत्सव के अवसर पर भारत से बाहर भगवान गणेश की लोकप्रियता का भी जिक्र किया।

उन्होंने Thailand के पंथौन थीरखानोन का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भगवान गणेश को ‘फ्रा फिकानेत’ के रूप में पूजा जाता है।

पीएम मोदी के अनुसार, जब पंथौन 19 वर्ष के थे, तब उनके पिता ने उन्हें भगवान गणेश की तस्वीर दी थी। इसके बाद उनमें भगवान गणेश के प्रति गहरी श्रद्धा विकसित हुई। उन्होंने गणेश परंपराओं के अध्ययन में चार दशक से अधिक समय बिताया और भारत, नेपाल सहित एशिया के कई देशों की यात्रा की।

प्रधानमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र की अष्टविनायक परंपरा से प्रभावित होकर पंथौन कई बार महाराष्ट्र आए और उनके प्रयासों से Thailand में भी अष्टविनायक यात्रा को लोकप्रियता मिली।

चियांग माई में 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएं

पीएम मोदी ने बताया कि वर्ष 2002 में चियांग माई में गणेश हिमाल म्यूजियम की स्थापना की गई थी। इस म्यूजियम में आज 10 हजार से अधिक गणेश प्रतिमाएं मौजूद हैं।

यहां अष्टविनायक की प्रतिमाएं भी रखी गई हैं, ताकि भारत की यात्रा नहीं कर पाने वाले श्रद्धालु भी इन परंपराओं से जुड़ सकें। प्रधानमंत्री के मुताबिक यहां प्रत्येक रविवार सुबह करीब 10 बजे गणेश पूजा होती है और विशेष अवसरों पर भी अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत की आस्था, कला और सांस्कृतिक परंपराओं के दूसरे देशों में लोकप्रिय होने का उदाहरण है।

पीएम मोदी ने त्योहारों के लिए दी शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular