Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयपश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को...

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन किया

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को नमन किया और उनकी शक्ति और साहस की सराहना की।

राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, राज्यपाल ने अपने साहस, विश्वास और करुणा के माध्यम से मार्गदर्शन करने वाली सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।
बयान में कहा गया, भारत वह भूमि है जो नारी शक्ति को अत्यधिक महत्व देती है और नारी की पूजा करती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान और सराहना के लिए मनाया जाता है।
राज्यपाल बोस ने नारी शक्ति को नमन करते हुए उन महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की जिन्होंने अपनी शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प के साथ विभिन्न भूमिकाओं को सहजता से निभाया है और गृहिणी, रक्षा कर्मी, प्रबंधक, उद्यमी, डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी’’ आदि के रूप में अनेक उपलब्धियों को हासिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments