Sunday, April 27, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयबैलिस्टिक मिसाइल दागी तो होगा परमाणु हमला, बाइडेन ने किया खेल तो...

बैलिस्टिक मिसाइल दागी तो होगा परमाणु हमला, बाइडेन ने किया खेल तो पुतिन ने न्यूक्लियर वेपन रूल ही बदल डाले

रूस यूक्रेन के बीच 33 महीने से जंग जारी है। दोनों देशों के बीच के संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है। जबकि लाखों लोग जख्मी हुए हैं। रूस यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने बड़ा फैसला ले लिया है। खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 19 जनवरी 2025 को पूरा होने वाले कार्यकाल से पहले ही यूक्रेन को रूस पर अटैक के लिए मिसाइल के इस्तेमाल की अनुमति दे दी। इस कदम के बाद अब रूस भी खुलकर मैदान में गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अद्यतन परमाणु सिद्धांत को मंजूरी दे दी, जिसमें कहा गया कि अगर परमाणु शक्ति द्वारा समर्थित उस पर पारंपरिक मिसाइल हमला होता है तो रूस परमाणु हथियारों का उपयोग करने पर विचार कर सकता है। पुतिन ने परमाणु निवारक संबंधी नयी नीति का समर्थन 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में सैनिकों को भेजने वाले हमले के 1,000वें दिन पर किया है। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस फैसले के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन को अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के अंदर लक्ष्यों पर हमला करने की अनुमति दी थी। 

इसे भी पढ़ें: Trump मोदी-मोदी करते नहीं थक रहे, इधर पुतिन ने किया अक्टूबर में दिया न्यौता स्वीकार, भारत दौरे पर आ रहे

रूस पर कोई भी बड़ा हवाई हमला परमाणु प्रतिक्रिया को जन्म दे सकता है। ऐसे में इस नीति पर हस्ताक्षर पुतिन की पश्चिमी देशों को पीछे हटने को मजबूर करने के लिए रूस के परमाणु शस्त्रागार का उपयोग करने के संकेत को दर्शाता है। रूस ने कहा इन मानदंडों को पूरा करने के लिए पारंपरिक मिसाइलों, ड्रोन या अन्य विमानों के साथ हमले पर विचार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Israel-Hamas, Russia-Ukraine, India-Russia और India-China संबंधी मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अमेरिका द्वारा दी गयी लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल को पहली बार अनुमति दी। मामले से वाकिफ लोगों ने यह जानकारी दी। बाइडेन द्वारा लिया गया यह निर्णय अमेरिका की नीति में एक बड़ा बदलाव है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मौजूदा राष्ट्रपति बाइडेन का कार्यकाल खत्म होने वाला है और राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप पहले ही यूक्रेन को दिये जाने वाले अमेरिकी समर्थन को सीमित करने तथा युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की बात कह चुके हैं। यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले के फैसले के समर्थन में उत्तर कोरिया ने हजारों सैनिकों को रूस भेजने का फैसला किया है, जिसके जवाब में संभवत: इन मिसाइलों का इस्तेमाल का निर्णय लिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments