Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने...

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने की एक व्यक्ति की हत्या

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में 45 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के दक्षिण गढ़चिरौली के भामरागढ़ तहसील के अंतर्गत किएर गांव में हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माओवादियों ने एक ‘‘निर्दोष आम नागरिक’’ की गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मारे गए व्यक्ति की पहचान किएर गांव निवासी सुखराम मडावी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि शव के पास मिले पर्चे में माओवादियों ने यह झूठा दावा किया है कि सुखराम पुलिस का मुखबिर था और उसने जिले के पेनगुंडा इलाके सहित कई जगहों पर नए शिविर खोलने में पुलिस की मदद की थी। अधिकारी ने बताया कि माओवादियों द्वारा यहां किसी आम नागरिक की हत्या किए जाने का इस साल यह पहला मामला है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments