Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री को दी जा रही है गलत जानकारी, संभल में पिछले 30...

मुख्यमंत्री को दी जा रही है गलत जानकारी, संभल में पिछले 30 साल से कोई दंगा नहीं हुआ, सपा सांसद ने किया दावा

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि संभल में किसी भी धार्मिक स्थल पर या किसी व्यक्ति की जगह पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी जा रही है और वे उसपर भरोसा कर रहे हैं। संभल में पिछले 30 साल से कोई दंगा नहीं हुआ। राजनीति से हटकर हमें प्रदेश और देश की प्रगति पर ध्यान देना होगा। ये तभी संभव होगा जब सभी धर्मों के लोग मिलकर रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sambhal: बाइक से आए बदमाशों ने बीजेपी नेता को लगाया जहरीला इंजेक्शन, अस्पताल ले जाते समय मौत

संभल के मस्जिद विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने शास्त्रों में है और यह इस्लाम से पहले का है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर धर्म और पूजा पद्धति में कुछ अच्छे गुण होते हैं लेकिन किसी की आस्था को जबरन जब्त करना और उनकी मान्यताओं को कुचलना अस्वीकार्य है -‘खासकर जब हम संभल के बारे में सच्चाई जानते हैं। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि संभल में श्री हरि विष्णु मंदिर को 1526 में नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि संभल का उल्लेख 5,000 साल पुराने ग्रंथों में है। उनमें भगवान विष्णु के भावी अवतार का उल्लेख है। दूसरी ओर, इस्लाम का उदय केवल 1,400 साल पहले हुआ। मैं ऐसी चीज़ की बात कर रहा हूं जो इस्लाम से कम से कम 2,000 साल पुरानी है।

इसे भी पढ़ें: होली से पहले तिरपाल से ढके जाएंगे संभल के 10 धार्मिक स्थल, जामा मस्जिद भी इसमें शामिल, जानें कारण

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बातों के सबूत सदियों से मौजूद हैं। याद कीजिए, 1526 में संभल में भगवान विष्णु का मंदिर तोड़ा गया था। दो साल बाद, 1528 में अयोध्या में राम मंदिर को भी तोड़ दिया गया था। आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ द्वारा यहां आयोजित किये गये ‘मंथन: कुंभ और उसके आगे’ विषयक कार्यक्रम में अपने संबोधन उन्होंने कहा कि दोनों कृत्य एक ही व्यक्ति द्वारा किए गए थे। संभल में पिछले नवंबर में अदालत के आदेश के बाद एक मस्जिद के सर्वेक्षण के कारण तनाव बना हुआ है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments