Monday, March 24, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीय'मैं भारत की सांप्रदायिकता तथा...', फिसली BJP महापौर की जुबान, दोबारा लेनी...

‘मैं भारत की सांप्रदायिकता तथा…’, फिसली BJP महापौर की जुबान, दोबारा लेनी पड़ी शपथ

बिलासपुर की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उपस्थित लोग असमंजस की स्थिति में आ गए। शुक्रवार को शपथ लेते समय विधानी ने गलती से “संप्रभुता” के बजाय “संप्रदायिकता” शब्द का इस्तेमाल कर लिया था। हालाँकि, अधिकारियों द्वारा उसे तुरंत ठीक कर लिया गया। इसके बाद फिर से उन्हें दूसरी बार शपथ दिलाई गई। 
 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली को विश्वस्तरीय अत्याधुनिक राजधानी बनाने का उचित अवसर

विधानी ने कहा, “मैं भारत की संप्रदायिता तथा अखंडता अक्षुन्न रखूंगी”, जिसके बाद कलेक्टर को उन्हें सुधारने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा, हालांकि उन्होंने शपथ जारी रखी। यह घटना मुंगेली नाका मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हुई, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी मौजूद थे। बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने विधानी और 70 पार्षदों को शपथ दिलाई।शपथ लेते समय भाजपा नेता विधानी ने कहा, मैं भारत की सांप्रदायिकता तथा अखंडता अक्षुण्ण रखूंगी। 
 

इसे भी पढ़ें: नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच ओडिशा में भाजपा नेताओं से मिले नड्डा

इस बीच जिलाधिकारी ने हस्तक्षेप कर उन्हें सुधारने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने शपथ पूरी की। कुछ ही मिनटों बाद उन्हें दूसरी बार शपथ लेनी पड़ी। राज्य में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए गए। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने राज्य के अधिकांश नगरीय निकायों में जीत हासिल की है। पार्टी ने उन सभी 10 नगर निगमों में महापौर पद जीते, जहां चुनाव हुए थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments