अमेरिका के सिएटल शहर में स्थित ऐतिहासिक टावर ‘स्पेस नीडल’ के निकट एक परिसर में रविवार रात गोलीबारी की घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘सिएटल सेंटर’ में गोलीबारी में कम से कम चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वे फिलहाल इस इलाके से दूर रहें। ‘सिएटल सेंटर’ में खाद्य महोत्सव ‘बाइट ऑफ सिएटल’ का आयोजन किया गया था और उसी वक्त यह घटना हुई। इस वार्षिक खाद्य महोत्सव की शुरुआत 1982 में हुई थी।
आयोजकों की वेबसाइट के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ष लगभग 3.5 लाख लोग आते हैं और भोजन, पेय पदार्थों और सामुदायिक उत्सव का आनंद उठाते हैं।


