back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeराष्ट्रीयओडिशा : अस्पताल से पिता के शव को घर ले जाने के...

ओडिशा : अस्पताल से पिता के शव को घर ले जाने के दौरान हुए सड़क हादसे में बेटे समेत तीन की मौत

भद्रक । ओडिशा के भद्रक जिले में एक एंबुलेंस की एक डंपर से टक्कर होने से 26 वर्षीय व्यक्ति, उसके एक रिश्तेदार और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। वह इस गाड़ी में अपने पिता का शव लेकर जा रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना भद्रक शहर से लगभग 16 किलोमीटर दूर मैतापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर हुई। मृतकों की पहचान संजय जेना (26), सुधांशु जेना (42) और एंबुलेंस चालक दिलीप सिंह (43) के रूप में हुई है।
संजय की मां साबित्री जेना को गंभीर चोटें आईं और उन्हें भोगराई अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय के पिता दिबाकर जेना की शुक्रवार रात को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में किसी बीमारी के इलाज के दौरान मौत हो गई थी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे उनके शव को भोगराई थाना क्षेत्र के पलासिया गांव में उनके पैतृक स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular