back to top
Thursday, September 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकेरल : मशहूर यूरोलॉजिस्ट जॉर्ज पी अब्राहम फार्महाउस में मृत मिले

केरल : मशहूर यूरोलॉजिस्ट जॉर्ज पी अब्राहम फार्महाउस में मृत मिले

प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. जॉर्ज पी अब्राहम नेदुंबस्सेरी अपने फार्महाउस में मृत पाए गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ सर्जन का शव रविवार रात नेदुंबस्सेरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उनके फार्महाउस में फंदे से लटका मिला। उनकी उम्र 75 वर्ष थी।

डॉ. अब्राहम जटिल मूत्र रोग संबंधी विकारों के सर्जिकल उपचार में विशेषज्ञ थे और कोच्चि के एक प्रमुख निजी अस्पताल में कार्यरत थे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 2,500 से अधिक गुर्दा प्रतिरोपण प्रक्रियाएं की थीं।
पुलिस ने बताया कि उनका शव अंगमाली के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है।
घटना की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular