Tuesday, April 22, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयकोच्चि में भोजन विषाक्तता के कारण 12 प्रवासी श्रमिक अस्पताल में भर्ती

कोच्चि में भोजन विषाक्तता के कारण 12 प्रवासी श्रमिक अस्पताल में भर्ती

कोच्चि में भोजन विषाक्तता के एक मामले में 12 प्रवासी श्रमिकों को एक सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रमिकों को अपराह्न में दस्त और उल्टी जैसी शिकायत होने लगी जिसके बादउन्हें त्रिपुणितुरा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, बाद में उन्हें कलमश्शेरी में एर्नाकुलम सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेजा गया और रात करीब साढ़े आठ बजे उन्हें आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घर पर बने भोजन का सेवन करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी।
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. गणेश मोहन ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments