back to top
Tuesday, July 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के छिंगहाई प्रांत में 18 मिनट के भीतर आए दो भूकंप,...

चीन के छिंगहाई प्रांत में 18 मिनट के भीतर आए दो भूकंप, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

बीजिंग, 28 जुलाई (एपी) चीन के दूरस्थ प्रांत के छिंगहाई में मंगलवार सुबह करीब 18 मिनट के अंतराल में दो भूकंप आए, लेकिन इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर फिलहाल नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, दोनों भूकंपों की तीव्रता 5.7 और 5.8 मापी गई। यूएसजीएस ने बताया कि पहला भूकंप पूर्वाह्न 11 बजकर 16 मिनट पर आया, जबकि दूसरा भूकंप 11 बजकर 34 मिनट पर दर्ज किया गया।

दोनों भूकंपों का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर (करीब छह मील) की गहराई में था। अभी तक भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। चीन के उत्तर-पश्चिम में स्थित छिंगहाई प्रांत कम आबादी वाला क्षेत्र है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी द्वारा जारी एक वीडियो में भूकंप के दौरान चट्टानों से धूल के गुबार उठते दिखाई दिए। भूकंप का असर पड़ोसी गंसू प्रांत के लानझोउ शहर में भी महसूस किया गया, जो इस क्षेत्र के बड़े शहरों में शामिल है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में शहर के घरों के अंदर लगे लैंप हिलते हुए दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular