back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचुपचाप क्या प्लान बना रहा था बलोचिस्तान, पूरा भारत हैरान!

चुपचाप क्या प्लान बना रहा था बलोचिस्तान, पूरा भारत हैरान!

बलूचिस्तान ने चुपचाप ऐसा प्लान बनाया जिसने भारत समेत पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। कुछ ना होते हुए भी बलूचों ने सिर्फ मिट्टी और पत्थर से वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े देशों की सेनाएं नहीं कर सकती। हालांकि बलूचों ने भारत से एक चीज जरूर मांगी है। जंग लड़ने के लिए दो चीजें बेहद जरूरी है। हौसला और हथियार। लेकिन बलूचिस्तान के फ्रीडम फाइटर्स ने दुनिया को दिखाया है कि हथियार भले ही कम हो, कोई टेक्नोलॉजी ना हो, कोई वॉर रूम भी ना हो, फिर भी दुश्मन की धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं। बलूचों ने मिट्टी पत्थर से जंग का मॉडल तैयार किया और पाकिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया। ऐसा हमला करने के लिए हौसला चाहिए। पाकिस्तान पर हमला करने के बाद बलोच फाइटर्स ने दुनिया को अपना वॉर रूम दिखाया है। इस वॉर रूम में कोई कंप्यूटर, प्रोजेक्टर या बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन नहीं है। यहां सिर्फ बलूचों की जमीन की मिट्टी और पत्थर हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत की दहशत में सरहद- महायुद्ध की आहट! पाकिस्तान में घुसे अफगान लड़ाकू विमान, भीषण बमबारी से दहला बलूचिस्तान!

इसी मिट्टी और इन्हीं पत्थरों की मदद से बलूचिस्तान के फाइटर्स ने पाकिस्तान पर हमले का प्लान बनाया। पत्थरों की मदद से हमले की लोकेशन का सीन बनाया गया। और पाकिस्तान के सैनिकों पर हमला कर दिया गया। आपको बता दें कि बलूचों ने 72 घंटों में 42 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया है। मिट्टी और पत्थर से मॉडल बनाना बलूचों की नई स्ट्रेटजी बन गई है। कुछ समय पहले जब बलूचिस्तान के लड़ाकों ने पाकिस्तान की जफर एक्सप्रेस पर हमला किया था तब भी बलूचों ने मिट्टी और पत्थर से मॉडल बनाया था। देखिए किस तरह से रेलवे ट्रैक बनाया गया है। इस मॉडल पर लकड़ियों से इशारा करके बलूच फाइटर्स को बताया जा रहा है कि ट्रेन को किस लोकेशन पर उड़ाना है। जैसे ही ट्रेन बताई हुई लोकेशन पर पहुंची तो उसे उड़ा दिया गया। आपको बता दें कि बलूचों का कहना है कि हमारी प्लानिंग भले ही हाईटेक ना हो लेकिन 100% सफल है। बलूचो का कहना है कि इस मिट्टी में हमारा खून है जो पाकिस्तान के अत्याचारों की कहानी बताता है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सैनिकों की लाशें तक घसीटकर ले गया तहरीक-ए-तालिबान, मचा भयंकर बवाल!

अब यही मिट्टी पाकिस्तान को बर्बाद करेगी। मलूचो ने तो यहां तक कह दिया है कि पाकिस्तान को खत्म करने के लिए हमें मॉडर्न हथियारों की जरूरत नहीं है। हम तो पूरे पाकिस्तान को अपनी राइफलल्स से खत्म कर सकते हैं। कुछ समय पहले एक बलूच लीडर ने कहा था कि 1971 में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर करते वक्त भारत को जो बंदूकें सौंपी थी, वो बंदूकें 10-10 गोलियों के साथ हमें दे दीजिए। हम पाकिस्तान को उन्हीं से खत्म कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular