चीन के 33वें एपीईसी शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां चीन अपनी तकनीकी ताकत को पूरी दुनिया को दिखा रहा है। चीन के शेनझेन में मीडिया सेंटर में पहुंचे ह्यूमनाइड रोबोट्स ने पत्रकारों का मनोरंजन किया। इन रोबोट्स ने गाने और डांस करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यह तस्वीरें देखिए कि किस तरीके से रोबोट वहां डांस करके लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। वहां जो लोग मौजूद हैं वो सब फोन पर इन रोबोट्स के डांस को रिकॉर्ड कर रहे हैं। चीन अपने तकनीकी ताकत को दिखाने के लिए जिस तरीके से इन रोबोट्स का इस्तेमाल कर रहा है, वह वाकई में बेहद अनोखा है और सिर्फ मीडिया सेंटर ही नहीं बल्कि शेनझेन के अलग-अलग स्थानों पर भी रोबोट्स अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं और मार्शल आर्ट्स करते नजर आए तो कहीं पुलिस वालों के साथ वो गश्त करने में मदद करते दिखाई दिए।
इसे भी पढ़ें: Trump Putin Jinping Meet Updates: जंग, परमाणु हथियार, ट्रेड वॉर…ट्रंप से मिलकर बढ़िया मूड में दिखे पुतिन, किन मुद्दों पर करेंगे बात? रूस ने खुद बताई डिटेल
एपीईसी समिट के दौरान चीन ने रोबोट्स को कई तरह की भूमिकाओं में तैनात किया है। कुछ रोबोट्स तो सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस पेट्रोलिंग में मदद कर रहे हैं। वहीं पार्कों में बच्चों को आइसक्रीम परोसते भी रोबोट्स की कई तस्वीरें सामने आई हैं। बताया गया कि मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए रोबोट्स कॉफी बनाते और परोसते दिखाई दिए। इस दौरान चीन ने रोबोटिक्स तकनीक को सिर्फ प्रदर्शन तक सीमित ना रखते हुए रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल करके अपनी तकनीकी क्षमता दिखाई है। वैसे भी शेनझेन चीन के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब में शामिल है। यहां Huai जैसी टेलीकॉम कंपनी, डीजीआई जैसी ड्रोन निर्माता कंपनी और बीवाईडी जैसे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों का मुख्यालय भी है। एपीईसी समिट के दौरान ह्यूमनाइट रोबोट्स की मौजूदगी चीन की उस रणनीति को भी दिखाती है जिसके तहत वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के क्षेत्र में अपनी वैश्विक ताकत को प्रदर्शित करना चाहता है।
इसे भी पढ़ें: APEC Summit: चीन में मिले Donald Trump और Vladimir Putin, 40 मिनट तक चली बातचीत
चीन उस वक्त यह सब कुछ कर रहा है जब चीन के इसी शेनझेन की धरती पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन के बीच एक ट्राइलेटरल बैठक होनी है। इस बैठक में भी एआई को लेकर, सुपर इंटेलिजेंस को लेकर एक बड़ी चर्चा की जाने वाली है और उससे पहले चीन अपनी तकनीकी ताकत को दिखाकर दुनिया में अपना लोहा मनवाने पर जुटा हुआ है।
With APEC in town, Shenzhen China 🇨🇳 is putting on plenty of robot carnival events. EngineAI’s T800 brought a full-on 100-robot dance party. via @XRoboHub https://t.co/kZGR9cHS75
— SocialWiz (@SocialWiz) November 18, 2026



