back to top
Saturday, August 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजिम्बाब्वे में बांध टूटने से 5 बच्चों की मौत, 2 अन्य लापता

जिम्बाब्वे में बांध टूटने से 5 बच्चों की मौत, 2 अन्य लापता

पूर्वी जिम्बाब्वे में एक बांध के ढह जाने से पांच बच्चों की मौत हो गई तथा बचावकर्मी दो अन्य लापता बच्चों की तलाश कर रहे हैं। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हाल के सप्ताहों में लगातार हुई बारिश के कारण आए पानी के प्रवाह से रविवार को देश के पूर्वी भाग में स्थित सुदूर जिले चिपिंगे के एक खेत में बांध की दीवारें टूट गईं।
अधिकारियों ने शुरू में बताया कि अपनी मां के साथ कपड़े धो रही चार साल की बच्ची और 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। लड़की की मां बच गई।

हालांकि, क्षेत्र में कुछ बच्चों के लापता होने के बाद, एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप इस सप्ताह चार और बच्चों के शव बरामद हुए।
दक्षिणी अफ्रीकी देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी, नागरिक सुरक्षा इकाई ने कहा कि आठ और चार साल के दो और बच्चों की तलाश जारी है, जो अब भी लापता हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular