Monday, April 21, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयटैरिफ वॉर में उलझे देश, कब होने वाली है क्वाड की बैठक?...

टैरिफ वॉर में उलझे देश, कब होने वाली है क्वाड की बैठक? प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने जानें क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के व्यापारिक साझेदारों पर भारी शुल्क (टैरिफ) लगाने की अपनी योजना को जब वापस लिया तो एक प्रमुख देश चीन इसका अपवाद था। बाकी दुनिया को सभी अमेरिकी व्यापार साझेदारों पर 10 फीसदी के नए शुल्क से परे अतिरिक्त शुल्कों पर 90 दिनों की राहत दी गई है, लेकिन चीन को और अधिक दबाव महसूस होगा। ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर 245 प्रतिशत कर दिया है। टैरिफ को लेकर जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया और जापान ने भी नाखुशी जताई है। भारत और अमेरिका की व्यापार वार्ता चल रही है। वहीं दूसरी तरफ हमारे चीन के साथ संबंधों में भी सुधार हो रहा है। क्वाड का क्या होगा? इस साल भारत में क्वाड वार्ता होने वाली है तो इसका क्या भविष्य नजर आ रहा है। 
इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि क्वाड का भविष्य उज्जवल है। क्वाड की तारीख चारों देश मिलकर तय करेंगे। इसकी शिखर वार्ता को लेकर कोई अपडेट होगा तो बताया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Tarrif पर लगे ब्रेक से एशिया के बाजार हुए गुलजार, 24 वर्षों में पहली बार NASDAQ में दिखी ऐसी बढ़ोतरी

क्या है क्वाड 
29 दिसंबर 2004 को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने घोषणा की कि भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाएंगे। जिसका उद्देश्य होगा सुनामी में पानी में फंसे लोगों को बचाने, राहत पहुंचाने, बेघर लोगों के पुर्नवास, बिजली कनेक्टिवीटी और अन्य सेवाओं को बहाल करने के लिए काम करना होगा। सुनामी राहत का ये मिशन खत्म हुआ तो इस गठबंधन का एक नया ढांचा क्वाड के रूप में सामने आया। जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को साथ लेकर जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका को समुद्र में अच्छे और मजबूत दोस्त बनाने चाहिए। क्वाड की आखिरी बैठक 2024 के सितंबर महीने में की गई थी।
चार सदस्य हैं-
भारत
अमेरिका
जापान 
ऑस्ट्रेलिया 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments