back to top
Friday, July 31, 2026
Homeखेलदिल्ली के नन्हें चैंपियंस के लिए MCD का तोहफा: Under-9 और Under-11...

दिल्ली के नन्हें चैंपियंस के लिए MCD का तोहफा: Under-9 और Under-11 Football-Cricket League का होगा शानदार आगाज

राजधानी दिल्ली में फुटबॉल और क्रिकेट खेलने वाले हजारों नन्हे खिलाड़ियों को जल्द ही अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शहरव्यापी मंच मिल सकता है।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अंडर-9 और अंडर-11 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए मिनी फुटबॉल और क्रिकेट लीग शुरू करने की तैयारी में है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को निखारना और नियमित प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है।
प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इस लीग का आयोजन अक्टूबर से शुरू किए जाने की योजना है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें नियमित प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना है।

प्रस्ताव के अनुसार फुटबॉल और क्रिकेट दोनों खेलों में 84-84 टीमें हिस्सा लेंगी। एमसीडी के 12 जोन से सात-सात टीमें उतारी जाएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में एक टीम एमसीडी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी, जबकि अन्य छह टीमें निजी स्कूलों, खेल अकादमियों, संस्थागत क्लबों और स्थानीय टीमों से होंगी।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निजी टीमों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। एमसीडी स्कूलों के विद्यार्थियों और टीमों के लिए भागीदारी पूरी तरह निशुल्क होगी, जबकि निजी संस्थानों और अकादमियों से निर्धारित पंजीकरण एवं प्रबंधन शुल्क लिया जाएगा।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सुनियोजित प्रतियोगी ढांचा तैयार करना है, ताकि नगर निगम स्कूलों के बच्चों को भी शहर की अन्य स्कूलों, खेल अकादमियों और स्थानीय टीमों के साथ नियमित रूप से प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल सके।’’

अधिकारियों के अनुसारलीग के संचालन के लिए एक ‘डिजिटल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट पोर्टल’ भी विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण, आयु सत्यापन, मैच कार्यक्रम, लाइव स्कोर, आंकड़ों का रिकॉर्ड और खिलाड़ियों की डिजिटल प्रोफाइल तैयार की जाएगी। विजेता टीमों को पुरस्कार राशि भी दी जाएगी, हालांकि इसकी राशि अभी तय नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular