back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में ट्यूशन शिक्षक ने 15 साल की लड़की से बलात्कार किया

दिल्ली में ट्यूशन शिक्षक ने 15 साल की लड़की से बलात्कार किया

दक्षिणी दिल्ली में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके ट्यूशन शिक्षक ने कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी बुधवार को तब मिली जब लड़की अपने पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने आई थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने कहा, नाबालिग ने आरोप लगाया है कि वह 2022 से 2025 तक आरोपी द्वारा संचालित ट्यूशन कक्षाओं में भाग ले रही थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ट्यूशन केंद्र में कई बार मानसिक रूप से परेशान किया और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकाया और ब्लैकमेल भी किया। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular