back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार...

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

नेपाल के कास्की जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान एक भारतीय पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी साझा की। यह दुखद घटना पोखरा महानगरपालिका क्षेत्र में स्थित फेवा झील में घटित हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में की गई है। रोहित एक नाव पर सवार थे और उन्होंने झील में तैरने के लिए अचानक नाव से छलांग लगा दी थी।

कास्की जिला पुलिस के प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि रोहित शाम को लगभग पांच बजे लापता हो गए थे। उनके लापता होने के बाद सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और उन्हें ढूंढ निकाला।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि रोहित को तुरंत इलाज के लिए पश्चिमी क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular