back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार शर्मा ने भारत के न्यायमूर्ति सूर्यकांत...

नेपाल के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार शर्मा ने भारत के न्यायमूर्ति सूर्यकांत से की मुलाकात

काठमांडू, 27 जुलाई नेपाल के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार शर्मा ने भारत के अपने समकक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत से मुलाकात की। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ने भारत और नेपाल के बीच न्यायिक आदान-प्रदान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

नेपाल के प्रधान न्यायाधीश शर्मा, न्यायमूर्ति सूर्यकांत के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत में थे। भारत यात्रा के दौरान शर्मा ने अपने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की और दोनों देशों के बीच न्यायिक प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उच्चतम न्यायालय के प्रवक्ता अर्जुन प्रसाद कोइराला ने यह जानकारी दी।

प्रधान न्यायाधीश शर्मा ने भारत के उच्चतम न्यायालय का भी अवलोकन किया और न्याय प्रशासन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। इस यात्रा के दौरान प्रधान न्यायाधीश की पत्नी उमा शर्मा और संयुक्त रजिस्ट्रार अमित उप्रेती भी उनके साथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular