Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयपुणे में सड़क किनारे जन्मदिन मना रहे एक व्यक्ति की हत्या

पुणे में सड़क किनारे जन्मदिन मना रहे एक व्यक्ति की हत्या

 पुणे में सड़क किनारे जन्मदिन समारोह मनाने को लेकर हुई लड़ाई में एक 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात को पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में देहू मार्ग पर हुई।

पुलिस के अनुसार, तीन से चार लोग दो बाइकों पर सवार होकर एक सड़क पर पहुंचे जहां शिकायतकर्ता नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था।
आरोपियों ने उन लोगों से जानना चाहा कि सार्वजनिक स्थल पर जन्मदिन समारोह क्यों मनाया जा रहा।

देहू मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब यादव ने उन्हें जाने के लिए कहा, तो आरोपियों में से एक ने उनके चेहरे पर कुर्सी से वार किया। इसके बाद यादव के दोस्त विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी बीच-बचाव करने के लिए आगे आए। आरोपियों में से एक ने गोली चला दी, जिससे रेड्डी घायल हो गए।’’

उन्होंने आगे कहा कि रेड्डी को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments