back to top
Tuesday, July 28, 2026
Homeखेलबॉक्सिंग फेडरेशन का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे अनुराग ठाकुर, BFI ने इस...

बॉक्सिंग फेडरेशन का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे अनुराग ठाकुर, BFI ने इस मामले में पाया दोषी

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने  पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, 28 मार्च को होने वाले चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल करने के लिए अनुराग ठाकुर के नामांकन को खारिज कर दिया गया। जिसके बाद कहा गया कि, वह प्रतिनिधित्व करने के पात्र नहीं है। हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने चुनाव के लिए ठाकुर और उपाध्यक्ष राजेश भंडारी के नाम भेजे थे। बीएफआई ने 60 सदस्यीय निर्वाचक मंडल की सूची जारी की जिसे जांच के बाद अंतिम रूप दिया गया। 
BFI  ने निर्णय की व्याख्या करते हुए कहा कि, अनुराग ठाकुर का नाम राज्य इकाई ने भेजा था। हालांकि, उन्हें भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के सात मार्च 2025 के नोटिस और भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के उल्लंघन के कारण आयोग्य पाया गया है। सभी संबद्ध राज्य संघों को भेजे गए सात मार्च के नोटिस में कहा गया था कि चुनाव एजीएम के दौरान बीएफआई से संबद्ध राज्य इकाइयों के केवल वास्तविक और विधिवत निर्वाचित सदस्य ही अपने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकृत होंगे। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular