back to top
Tuesday, August 4, 2026
HomeUncategorizedमुख्यमंत्री साय ने मंत्री रामविचार नेताम के शीघ्र स्वस्थ हाेने की प्रार्थना की

मुख्यमंत्री साय ने मंत्री रामविचार नेताम के शीघ्र स्वस्थ हाेने की प्रार्थना की

Ed029d35f30b5ab26007a9667f224cbc

रायपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री साय ने लिखा कि “कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया गया है। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा कि मंत्री की गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई। मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। मंत्री रामविचार नेताम को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular