back to top
Wednesday, August 5, 2026
Homeखेलमैड्रिड में Spain World Cup Victory का भव्य जश्न, 20 लाख प्रशंसकों...

मैड्रिड में Spain World Cup Victory का भव्य जश्न, 20 लाख प्रशंसकों के साथ सड़कों पर उतरा जनसैलाब

 स्पेन की विश्व कप विजेता फुटबॉल टीम सोमवार को जब स्वदेश लौटी तो लगभग 20 लाख लोग अपने प्रिय खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए मैड्रिड की सड़कों पर एकत्रित हुए थे।
स्पेन के सभी 26 खिलाड़ियों और उसके कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने न्यूजर्सी में फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराने के एक दिन बाद मैड्रिड पहुंचने पर देश के शाही परिवार और फिर प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ से मुलाकात की।
सांचेज़ ने कहा, ‘‘आपके खेल की शानदार शैली, बेहतरीन प्रयास और जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। हमें आपको खेलते हुए देखकर वाकई बहुत आनंद आया।’’
इसके बाद पूरी टीम एक खुली छत वाली बस में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए मैड्रिड की सड़कों पर निकल गई।

बस पर लिखा था ‘‘सितारे एक साथ चमकते हैं’’ और उस पर खिलाड़ियों की तस्वीरें भी लगी हुई थीं।
खिलाड़ियों के हाथों में विश्व कप ट्रॉफी थी और उन्होंने जो शर्ट पहन रखी थी उस पर स्पेनिश में लिखा था ‘सोमोस कैम्पियोनेस’ यानी ‘हम चैंपियन हैं’। खिलाड़ी पूरी परेड के दौरान नाचते-गाते और प्रशंसकों से बातचीत करते रहे।
स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने परेड शुरू होने से पहले कहा, ‘‘ऐसे जोशीले और समर्पित प्रशंसकों वाले एक अद्भुत देश का प्रतिनिधित्व करना भावनात्मक और गौरवपूर्ण अनुभव रहा है। हम बहुत खुश हैं।’’
यह परेड प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास मोनक्लोआ पैलेस के पास से शुरू हुई और मैड्रिड की सड़कों से होते हुए सिबेल्स स्क्वायर तक गई, जहां उन्होंने एक स्वागत समारोह हमें हिस्सा लिया और अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इसमें लगभग 120,000 लोग मौजूद थे।

चौक पर बने मंच पर प्रवेश करने से पहले खिलाड़ियों का एक-एक करके परिचय कराया गया। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपने प्रवेश के समय बजाए जाने वाले गीत का चयन किया। अपना 25वां जन्मदिन मना रहे एलेक्स बाएना विश्व कप ट्रॉफी के साथ मंच पर आए।
कोच डे ला फुएंते का परिचय कराए जाने के बाद खिलाड़ियों ने उन्हें हवा में उछाल दिया।

कोच उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने उनके लिए बजाए जा रहे गीत के साथ-साथ गीत भी गाए।
एक समय स्ट्राइकर बोर्जा इग्लेसियस ने डीजे की भूमिका निभाई और तब उनके साथी खिलाड़ी मंच पर नाच रहे थे।
इस अवसर पर ऐताना, एना मेना और लोला इंडिगो जैसी गायिकाओं ने भी दर्शकों और खिलाड़ियों का मनोरंजन किया।
समारोह के समाप्त होने से पहले स्पेन की पूरी टीम ने उसी तरह से फिर से ट्रॉफी उठाई जैसा उन्होंने रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान किया था।

फुटबॉल प्रेमी टीम के आगमन से काफी पहले सड़कों पर जमा हो गए थे। भीषण गर्मी भी इन उत्साहित प्रशंसकों को नहीं रोक पाई। कई प्रशंसक धूप और 35 डिग्री सेल्सियस (95 डिग्री फारेनहाइट) तक के तापमान से बचाव के लिए छतरियां लेकर आए थे।
यह चौक वह स्थान है जहां अतीत में भी स्पेन की विजेता टीमें और उनके समर्थक आमतौर पर जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते रहे हैं। रियाल मैड्रिड भी खिताब जीतने पर इसी स्थान पर जश्न मनाता है।
अधिकारियों का अनुमान है कि मैड्रिड में कुल 18 लाख लोगों ने टीम का स्वागत किया।

स्पेन ने फेरान टोरेस के अतिरिक्त समय में किए गए विजयी गोल से अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीता। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका में 2010 में खेले गए विश्व कप में चैंपियन बना था।
स्पेन की टीम के चैंपियन बनने के बाद से ही इस देश में जश्न का माहौल बन गया था।

हजारों समर्थक बार और रेस्तरां से निकलकर सड़कों पर आ गए थे, जिनमें से कई स्पेन के ध्वज को ओढ़े हुए थे या टीम के रंगों वाले कपड़े पहने हुए थे।
राजधानी के पुएर्ता डे सोल और अन्य प्रमुख चौक पर भारी भीड़ उमड़ी। लोग गा रहे थे, नाच रहे थे और पटाखे जला रहे थे, जबकि कारों के हॉर्न भी बज रहे थे। कई लोगों ने रविवार की जीत का जश्न सोमवार की सुबह तक मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular