मौसम अपडेट: यूपी-हिमाचल समेत 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-बिहार में तापमान में उछाल

0
137

Gfnpcjyayyjiknh4zlsybluzywjzelzjuk3jvv6z

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मौसम शुष्क है। दिन में तीखी धूप निकलने से ठंड का असर कम हो गया है। इस बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवा भी थम गई है, जिससे लोगों को रात में ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूपी के कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 के करीब पहुंच गया है।

 

यूपी में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है।

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में 10 से 12 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। जिसके कारण मैदानी इलाकों का मौसम भी बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने 14 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार-राजस्थान में गर्मी

बिहार में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के आसपास रहेगा। यह मौसम फसलों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। जबकि राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। फतेहपुर, सीकर, बाड़मेर, अलवर, नागौर में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शुष्क मौसम का अनुमान जताया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान इन राज्यों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। सोमवार को लेह में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कश्मीर के गुलमर्ग में माइनस 2 डिग्री और पहलगाम में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here