Tuesday, April 1, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयवाशिंगटन में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, चार घायल

वाशिंगटन में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, चार घायल

 अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पियर्स काउंटी शेरिफ विभाग ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि इस सिलसिले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। विभाग ने उसकी उम्र नहीं बताई।

बयान के अनुसार रात 12.30 बजे से कुछ पहले, पुलिस को सूचना मिली कि 30 से 40 युवा लोग एक घर में हो रही पार्टी से भाग रहे हैं और चिल्ला रहे हैं।
विभाग ने बताया कि गोलीबारी से आसपास के घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि दो हथियार बरामद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments