back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeखेलविश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं भारतीय पुरुष...

विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं भारतीय पुरुष और महिला टीमें

ओंटारियो, 29 जुलाई भारतीय पुरुष और महिला टीमें क्रमश: कुवैत और दक्षिण अफ्रीका को हराकर यहां चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। जहां भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त पुरुष टीम को कुवैत के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल करने से पहले कड़ी मेहनत करनी पड़ी, वहीं महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से आसानी से हराया। भारतीय पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी जबकि महिला टीम का मुकाबला अमेरिका से होगा।

पुरुषों के मुकाबले में युशा नफीस शुरुआती मैच में हार गए। इसके बाद आर्यवीर दीवान ने जीत हासिल करके मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। गुरवीर सिंह ने तीसरे और निर्णायक मैच में जीत हासिल करके भारत को अंतिम आठ में पहुंचाया।

भारत के मुख्य कोच हरिंदर पाल सिंह संधू ने कहा, ‘‘कुवैत के अब्दुल्ला अली ने शुरुआती मैच में आक्रामक खेल दिखाया। हम भाग्यशाली थे कि हमारे नंबर एक और नंबर तीन खिलाड़ी ने धैर्य बनाए रखा और महत्वपूर्ण जीत हासिल की।’’
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बारे में बात करते हुए संधू ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम बहुत मजबूत है। हमारे कुछ खिलाड़ी पिछले सप्ताह व्यक्तिगत स्पर्धा में उनके खिलाफ खेले थे।

इसलिए हम इस मुकाबले के लिए तैयार हैं।’’
महिला वर्ग में भारत की तीनों खिलाड़ियों ने सीधे गेम में जीत हासिल की। इनमें हाल ही में विश्व जूनियर चैंपियन बनी अनाहत सिंह ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकतरफा मैच में ब्रायना रॉबिन्सन को 3-0 (11-1 11-1 11-3) से हराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular