back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeराष्ट्रीयशिमला में मकान में आग लगने से दो लोग घायल

शिमला में मकान में आग लगने से दो लोग घायल

हिमाचल प्रदेश के शिमला में बुधवार को एक मकान में आग लगने से दो लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रामपुर बुशहर उपमंडल के काशापथ पंचायत में हुई।

पुलिस ने बताया कि काशापथ पंचायत में दो मंजिला मकान में आग लगने से दीवान (35) और रवि (23) घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर, खानेरी ले जाया गया और बाद में उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) स्थानांतरित कर दिया गया।
उसने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular