back to top
Tuesday, July 28, 2026
Homeखेलसाजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में...

साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में रहे असफल

ग्लास्गो, 28 जुलाई भारतीय तैराक साजन प्रकाश मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग राउंड में अपनी हीट (शुरुआती दौर) में आठवें और कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। साजन क्वालीफाइंग के नौवें और अंतिम ग्रुप का हिस्सा थे। उन्होंने 24.94 सेकंड का समय लिया और इस तरह से प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

वह अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच सके जो 23.83 सेकंड है। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। दो बार के ओलंपियन साजन सोमवार को 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें और अंतिम स्थान पर रहे थे।

उन्होंने 1:58.05 सेकंड का समय लिया था। उनका यह प्रदर्शन भी निराशाजनक था क्योंकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1:56.38 सेकंड है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular