back to top
Friday, July 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहसीना लौटीं तो सरेंडर करने से पहले ही...बांग्लादेश के कानून मंत्री ने...

हसीना लौटीं तो सरेंडर करने से पहले ही…बांग्लादेश के कानून मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने जब से बांग्लादेश वापसी का ऐलान किया है तब से ही बांग्लादेश में राजनीति गमाई हुई है और अब बांग्लादेश के कानून मंत्री एम असदुजमा ने बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को तीखे तेवर दिखा दिए हैं। शेख हसीना के भारत से लौटने पर उनके सरेंडर करने से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लेने की बात वह कर रहे हैं। बांग्लादेश के कानून मंत्री असदुजमाने कहा है कि उन्हें तुरंत गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इससे पहले कि वो सीधे अदालत में सरेंडर कर पाएं। बांग्लादेश सरकार का यह बयान उस बयान के बाद आया है। जहां बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि अपनी जान का खतरा होने के बावजूद भी वो दिसंबर तक अपना देश लौटने के लिए सोच रही हैं। शेख हसीना ने कहा कि हो सकता है कि मेरी हत्या कर दी जाए। हो सकता है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए और हो सकता है कि मुझे जेल भेज दिया जाए। मुझे अपनी किस्मत के बारे में पूरी जानकारी है। 

इसे भी पढ़ें: BRICS में भारत का मास्टरप्लान, पड़ोसी देश बांग्लादेश PM को मिला खास न्योता!

शेख हसीना ने कहा कि मैं फिर भी वहां वापस जाना चाहती हूं क्योंकि मेरे लोग मुझे बुला रहे हैं। उनके इस बयान से उनके तेवर का अंदाजा बखूबी लग सकता है। ऐसे में बांग्लादेश की सत्ताधारी दल अभी से ही शेख हसीना के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में उनके कुछ और इंटरव्यू भी सामने आए थे। जहां उन्होंने कहा था कि वह अपनी पार्टी के साथियों के साथ इस साल के आखिर तक बांग्लादेश लौटने की संभावना पर चर्चा कर रही हैं। अदूज्मा ने कहा है कि 78 साल की हसीना को लौटने का हक है लेकिन कानून अपना काम करेगा। उनका कहना है कि हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे कानून का उल्लंघन हो। मंत्री ने पत्रकारों से कहा है कि मौत की सजा पाए होने और बांग्लादेशी नागरिक होने के बावजूद अगर वह देश लौटकर और कानून का सम्मान करते हुए सरेंडर करना चाहती हैं तो हो सकता है कि ऐसा करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए और हम उस अधिकार का इस्तेमाल करेंगे जो कानून ने हमें दिया है। जब मंत्री से यह पूछा गया कि उनके बाद आई अंतरिम सरकार ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया था तो वो कैसे बांग्लादेश वापस आ सकती हैं? 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina के Bangladesh लौटने पर आत्मसमर्पण से पहले होगी गिरफ्तारी: कानून मंत्री

मंत्री का कहना है कि ये शेख हसीना की प्रॉब्लम है सरकार की नहीं। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जब भी वह हमारे इलाके में आएंगी वो कानून के तहत जो अधिकार है उसे लागू करेंगे। कुल मिलाकर जिस तरीके से शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था उसके बाद से लगातार शेख हसीना के विरोध में वहां राजनीति होती रही है और लगातार वहां पर शेख हसीना के खिलाफ एक ऐसा माहौल तैयार किया जाता रहा है जिससे उन्हें विलेन ही बनाया जा सके। हालांकि शेख हसीना के जाने के बाद भी बांग्लादेश के अंदर हिंसा की राजनीति में जबरदस्त तेजी आई है। शेख हसीना के खिलाफ भी कानूनी कारवाई तेज करते हुए शेख हसीना को दोषी ठहराया गया और उनकी गैर मौजूदगी में ही उन्हें मौत की सजा तक सुना दी गई। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular