back to top
Tuesday, August 4, 2026
HomeखेलIran-USA तनाव का फुटबॉल पर असर, FIFA World Cup में अमेरिका जाने...

Iran-USA तनाव का फुटबॉल पर असर, FIFA World Cup में अमेरिका जाने से टीम का इनकार

ईरान की राष्ट्रीय टीम ने विश्व कप को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। टीम ने टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की चेतावनी वापस ले ली है, लेकिन एक शर्त पर अब भी कायम है।
बता दें कि फुटबॉल विश्व कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए ईरान पहले ही क्वालीफाई कर चुका है। यह टूर्नामेंट जून से जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में आयोजित होना है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने इस भागीदारी पर सवाल खड़े कर दिए थे।
मौजूद जानकारी के अनुसार ईरान के फुटबॉल प्रमुख मेहदी ताज ने स्पष्ट किया है कि टीम विश्व कप में खेलेगी, लेकिन अमेरिका की यात्रा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि टीम अपनी तैयारियां जारी रखेगी और फिलहाल तुर्की में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि ईरान अपनी तैयारियों के तहत नाइजीरिया और कोस्टा रिका के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। यह मुकाबले पहले जॉर्डन में होने थे, लेकिन क्षेत्रीय हालात को देखते हुए इन्हें तुर्की स्थानांतरित किया गया है।
बता दें कि मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार ईरान को अपने सभी ग्रुप मैच अमेरिका में खेलने हैं। इसी को लेकर ईरान फुटबॉल महासंघ ने फीफा से अनुरोध किया है कि उनके मुकाबले मेक्सिको में कराए जाएं।
इस मांग के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को वजह माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने ईरानी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि खिलाड़ियों के प्रवेश पर रोक नहीं होगी, लेकिन ईरान ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है।
मौजूद जानकारी के अनुसार मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने भी संकेत दिया है कि उनका देश ईरान के मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। हालांकि फीफा ने फिलहाल किसी भी बदलाव से इनकार कर दिया है और कहा है कि सभी मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।
गौरतलब है कि फीफा लगातार सभी सदस्य देशों के साथ संपर्क में है और आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर क्या फैसला होता है और ईरान अपने मैच कहां खेलता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular