back to top
Sunday, September 20, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुरादनगर में सपा महिला सभा का सघन...

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मुरादनगर में सपा महिला सभा का सघन वृक्षारोपण अभियान, मुख्य अतिथि देवव्रत धामा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

मुरादनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के तहत मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के मनु विहार सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक वृक्षारोपण और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष दुर्गेश चौधरी ने किया।

अभियान के तहत मनु विहार स्थित महिला सभा मुरादनगर की विधानसभा अध्यक्ष सरोज चौधरी के आवास सहित कई स्थानों पर फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA अभियान केवल सामाजिक न्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जनसेवा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी कार्यकर्ता सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के पर्व के रूप में मना रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।

जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सरोज चौधरी, जिला महासचिव रोज़ी खान, निशा चौधरी, आरिफ प्रधान, ख़लील मलिक, सेहरी तोमर, जावेद, जगवती चौधरी, ज्योति गहलोत, पूनम वाल्मीकि, आरती सैनी, शिव कुमार, आलोक वर्मा, राकेश, जगत पाल, शिवम चौधरी, रघुवीर सिंह, रुस्तम खान, अली शेर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के साथ बेहतर भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया तथा वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular