back to top
Sunday, July 26, 2026
HomeUncategorizedआगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर...

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

आगरा (उप्र), 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा में अधिकारियों को चेताया कि उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज होगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार आदित्यनाथ ने आगरा के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए योगी ने अधिकारियों को चेताया कि जनसुविधाओं और विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि सड़क तोड़ी गई है, तो ठेकेदार को सड़क का निर्माण करना होगा। उन्होंने कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर ठेकेदारों को काली सूची में डालने और संबंधित अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संवेदनशील होने का निर्देश देते हुए कहा कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को उजाड़ा न जाए, बल्कि उन्हें उचित ‘वेंडिंग जोन’ में जगह दी जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने आयुष्मान कार्ड और सूचीबद्ध अस्पतालों के भुगतानों का सत्यापन कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजे गए धन का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए अभिभावकों के साथ बैठकें की जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular