back to top
Sunday, July 26, 2026
Homeखेलराष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी...

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम

नयी दिल्ली, 26 जुलाई अनुभवी स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी में शीर्ष वरीय भारतीय टीम सोमवार से यहां शुरू हो रही 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष टीम खिताब जीतने के मजबूत दावेदार के तौर पर शुरुआत करेगी। पुरुषों के वर्ग में भारत की पदक की उम्मीदें जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मानुष शाह और पायस जैन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की टीम पर टिकी होंगी। अनुकूल वरीयता और घरेलू हालात में खेलने के फायदे के बावजूद भारतीय टीम की दो अगस्त को खत्म होने वाले टूर्नामेंट में राह आसान नहीं होगी।

पुरुषों के वर्ग में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी। महिलाओं के वर्ग में सिंगापुर शीर्ष वरीय है। उसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है।

महिलाओं के वर्ग में भारतीय अभियान की अगुआई श्रीजा अकुला, सुतीर्था मुखर्जी, यशस्विनी घोरपड़े, सिंड्रेला दास और स्वस्तिका घोष करेंगी। भारत को सबसे बड़ी चुनौती शीर्ष वरीय सिंगापुर से मिलेगी जबकि कनाडा, मलेशिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी शीर्ष दो वरीयता प्राप्त टीमों को कड़ी टक्कर देने की क्षमता है। प्रतियोगिता में कुल मिलाकर पुरुषों के वर्ग में 23 जबकि महिलाओं के वर्ग में 18 टीम हिस्सा लेंगी।

इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि रिकॉर्ड एक लाख 10 हजार डॉलर है। टीम प्रतियोगिता राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के तीन चरण के प्रारूप में खेली जाएगी जिसमें हर टीम को चैंपियनशिप राउंड से पहले कम से कम छह मैच मिलेंगे। ग्रुप चरण से आगे बढ़ने वाली टीम नॉकआउट चरण में जाएगी जबकि बाकी टीम अपना अंतिम क्रम तय करने के लिए क्लासीफिकेशन मुकाबले खेलेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular