back to top
Monday, September 21, 2026
HomeUncategorizedअसम के कछार जिले में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की...

असम के कछार जिले में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत

सिलचर, 26 जुलाई असम के कछार जिले में रविवार को लोहे की ढलाई करने वाली एक इकाई में संदिग्ध तौर पर सिलेंडर विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर बाद उधारबंद थाना क्षेत्र के पंगराम स्थित कडे ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी और आईआरआईडी कास्टिंग वर्क्स एलएलपी के साझा परिसर में हुई।
उन्होंने कहा, अचानक हुए विस्फोट से फैक्टरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ढलाई कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ।
असम के आवास एवं शहरी कार्य मंत्री कौशिक राय ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। राय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा, विस्फोट के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए विभिन्न एजेंसियां अलग-अलग जांच करेंगी।
यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular