Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के सुलह से नहीं बनेगी बात, रूस ने परमाणु रिएक्टर पर...

ट्रंप के सुलह से नहीं बनेगी बात, रूस ने परमाणु रिएक्टर पर कर दिया अटैक?

एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जंग रुकवाने के लिए बात की है। वहीं दूसरी तरफ रूसी सेना ने यूक्रेन को दहला कर रख दिया है। इन सब के बीच ऐसा लग रहा है कि रूस के हमले युद्धविराम की उम्मीद को पलीता न लगा दें। वो इसलिए क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी ट्रंप से कह दिया कि वो पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। लेकिन इन सब के बीच कीव के हमले रूक नहीं रहे हैं। अब दावा किया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बैलेस्टिक मिसाइल अटैक किया है। जिसमें एक यूक्रेनी की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उच्च विस्फोटकों से लैस एक रूसी ड्रोन ने रात के समय कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के सुरक्षात्मक आवरण पर हमला किया।

इसे भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी, H1B वीजा, डिफेंस…ट्रंप से मुलाकात के दौरान किन-किन मुद्दों पर मोदी करेंगे बात?

जेलेंस्की और संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कहा कि हालांकि हमले से विकिरण का स्तर नहीं बढ़ा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ड्रोन हमले से ढांचे को नुकसान पहुंचा और वहां आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 फरवरी के रात दो लोगों को फोन लगाया। पहला फोन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को और दोनों के बीच करीब 90 मिनट तक बातचीत हुई इसके बाद ट्रंप बोले की पुतिन जंग रोकने के लिए बातचीत को तैयार हैं और हम मिलकर इसपर काम करेंगे। ट्रम्प का अगला फोन  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलडोमिर जेलेन्स्की को गया। दोनों के बीच करीब 60 मिनट तक बातचीत हुई इसके बाद ट्रंप ने बताया कि पुतिन की तरह ही जेलेन्स्की भी जंग रोकने के लिए तैयार है। दोनों फोन कॉल के बाद ट्रम्प ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसे भी पढ़ें: लैंड करने वाला था PM मोदी का विमान, झट से ट्रंप ने भारत के पक्के दोस्त पुतिन को फोन लगा दिया

रूस अब तक 20% यूक्रेन के हिस्सों को कब्जा चुका। क्रीमिया पर 2014 में कब्जा। डोनेस्क, खार्किव, खेरसॉन, लुहान्सक और जापोरिळ्या ओब्लास्ट पर भी कब्जा कर चुका है।12,456 लोगों की जंग में मौत। वहीं, 28,382 लोग घायल हुए। यूक्रेन के अनुसार रूस के 4,30790 सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि, रूस ने इससे इनकार किया है। स्वतंत्र स्रोतों के अनुसार जंग में एक लाख सैनिकों की मौत हुई है। इसमें यूक्रेन के 40 हजार सैनिक भी शामिल हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments