Friday, March 14, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयभारत के 119निर्वासितों को लेकर 15 फरवरी को अमृतसर पहुंच सकता है...

भारत के 119निर्वासितों को लेकर 15 फरवरी को अमृतसर पहुंच सकता है अमेरिकी विमान

 भारत के 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान 15 फरवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच सकता है। पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से भारत निर्वासित किए जाने वाले व्यक्तियों का यह दूसरा समूह होगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है।

निर्वासित लोगों को लेकर एक अन्य अमेरिकी विमान भी 16 फरवरी को पहुंचने की उम्मीद है।
कुछ दिन पहले एक अमेरिकी सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था, जिनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से तथा 30 पंजाब से थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments