back to top
Saturday, August 1, 2026
Homeराष्ट्रीयउप्र : हाथरस में कार और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की...

उप्र : हाथरस में कार और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में शनिवार को एक कार के ट्रक से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब आठ बजे एटा मार्ग पर टोली गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि सिकंदराराऊ से एटा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार कर विपरीत लेन में जा घुसी। कार विपरीत दिशा से एटा की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई।
सिंह ने बताया कि इस घटना में कार सवार दो लोगों सचिन (27) और राहुल (26) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular