back to top
Saturday, September 26, 2026
Homeराष्ट्रीयबिजनौर में सड़क हादसे में अधीक्षण अभियंता समेत दो की मौत

बिजनौर में सड़क हादसे में अधीक्षण अभियंता समेत दो की मौत

बिजनौर जिले के चांदपुर इलाके में सड़क हादसे में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
चांदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजेश सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम मेरठ उर्जा भवन से संबद्ध अधीक्षण अभियंता संजीव वर्मा (50) चालक शादाब (30) के साथ कार से नूरपुर से लौट रहे थे, तभी चांदपुर में बिराल के पास एक नील गाय कार से टकरा गयी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सिंह ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular