back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयजामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन मामले में प्राथमिकी को लेकर पुलिस के संपर्क...

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन मामले में प्राथमिकी को लेकर पुलिस के संपर्क मेंः डीएमआरसी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि उसने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें जामिया मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर लोग स्वचालित किराया संग्रह द्वार (एएफसी) को फांदकर पार करते हुए नजर आ रहे हैं।

डीएमआरसी ने कहा कि वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस के संपर्क में है।
यह घटना 13 फरवरी को डीएमआरसी की ‘वॉयलेट लाइन’ पर हुई। वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों को स्वचालित किराया संग्रह द्वार को फांदकर पार करते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर इस कृत्य की रिकार्डिंग कर ली।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट संचार) अनुज दयाल ने कहा, ‘‘ बृहस्पतिवार शाम कुछ समय के लिए यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई थी और उनमें से कुछ लोग एएफसी गेट को फांदकर बाहर निकल गए थे।’’

उन्होंने कहा कि यात्रियों को परामर्श देने के लिए सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी पर्याप्त संख्या में थे तथा स्थिति कभी भी नियंत्रण से बाहर नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि एएफसी गेट के पास अचानक भीड़ बढ़ने के कारण कुछ यात्रियों की यह क्षणिक प्रतिक्रिया थी।

दयाल ने कहा, ‘‘ हालांकि, डीएमआरसी ने इस मामले का आवश्यक संज्ञान लिया है क्योंकि यह कानून और व्यवस्था का उल्लंघन है। इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है। डीएमआरसी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular