back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयनांदेड़ गुरुद्वारे के पास गोलीबारी मामले में जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी...

नांदेड़ गुरुद्वारे के पास गोलीबारी मामले में जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई

 महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गोलीबारी की घटना की जांच स्थानीय पुलिस से महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

यह घटना 10 फरवरी को नांदेड़ के शाहिदपुरा में सचखंड गुरुद्वारा के पास हुई थी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरमीत सिंह सेवादार और उसके रिश्तेदार रविंद्र सिंह राठौर पर गोली चलाई, जब दोनों स्कूटर पर जा रहे थे। सेवादार नासिक सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और पैरोल पर बाहर था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राठौड़ की मौत हो गई, जबकि सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीराबाद थाने में दर्ज मामले की जांच महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दी गई है। एटीएस की छत्रपति संभाजी नगर इकाई जांच करेगी।’’
मामले में दो लोगों ने हमलावर को सहायता प्रदान की थी, जिन्हें 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। एक अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular