back to top
Monday, October 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी ने गुयाना की अपनी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि...

मोदी ने गुयाना की अपनी यात्रा के दौरान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां ऐतिहासिक प्रोमेनेड गार्डन में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गांधीजी के शांति और अहिंसा के शाश्वत सिद्धांतों को याद किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जॉर्जटाउन के ऐतिहासिक प्रोमेनेड गार्डन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।’’
मोदी ने गुयाना में सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का भी दौरा किया। वह अपनी यात्रा के दौरान यहां आर्य समाज स्मारक भी गए और ‘रामभजन’ में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular