back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयउप्र : महाकुंभ के सकुशल समापन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गंगा पूजन...

उप्र : महाकुंभ के सकुशल समापन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गंगा पूजन किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सकुशल संपन्न होने पर बृहस्पतिवार को यहां गंगा की विधि विधान से पूजा अर्चना की।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से अरैल में बने हेलीपैड पर उतरे और वहां से संगम गए जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे।
आदित्यनाथ ने गंगा की पूजा अर्चना के साथ ही गंगा आरती भी की और घाट वापस लौटते समय साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी खिलाया।
मुख्यमंत्री दिन में स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular