back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयरायगढ़ जिले में 14 वर्षीय छात्र की दिल का दौरा पड़ने से...

रायगढ़ जिले में 14 वर्षीय छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नगरपालिका स्कूल के 14 वर्षीय छात्र की एक ‘थीम पार्क’ में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, जहां वह अन्य विद्यार्थियों के साथ घूमने गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को उस समय हुई जब घनसोली के निगम स्कूल के छात्र घूमने के लिए खोपोली स्थित ‘इमेजिका थीम पार्क’ गए थे।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान आठवीं कक्षा के छात्र आयुष धर्मेंद्र सिंह को बेचैनी महसूस होने लगी और वह बेंच पर बैठ गया और फिर अचानक बेहोश हो गया।
अधिकारी ने बताया कि छात्र को पार्क के कर्मचारियों और शिक्षकों की मदद से परिसर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इसके बाद सिंह को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पता चला कि छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular