अखिलेश यादव ने शेयर बाजार में गिरावट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

0
76

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत के शेयर बाजारों में हाल में आई गिरावट के लिए विदेशी निवेशकों द्वारा पैसा निकालने को जिम्मेदार ठहराया और तर्क दिया कि यह भाजपा नीत सरकार के तहत देश की अर्थव्यवस्था में विश्वास की कमी को दर्शाता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यादव ने कहा, ‘‘देश के शेयर बाज़ार के लगातार गिरने का कारण यदि विदेशी निवेशकों का भारतीय बाज़ार से पैसा निकालना है, तो ये दर्शाता है कि विदेशी निवेशकों का भारत की वर्तमान अर्थव्यवस्था से भरोसा उठ गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निवेश को आकर्षित करने के नाम पर करोड़ों रुपये ख़र्च किया जाना निरर्थक अपव्यय है। इसका एक अर्थ ये भी निकलता है कि स्थानीय उद्योग, उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।’’

सपा नेता ने कहा, ‘‘जनता के हाथों में पैसों की बेहद कमी है, जिसके कारण आंतरिक मांग लगातार घट रही है और कंपनियों का मुनाफ़ा भी। कंपनियों के मुनाफ़े में से भाजपा सरकार की चंदा वसूली भी भारतीय बाजार को हतोत्साहित कर रही है, जिसका नकारात्मक असर शेयर बाज़ार पर पड़ रहा है।’’
उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘निवेशक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here