back to top
Saturday, October 17, 2026
Homeराष्ट्रीयमप्र: 15 वर्षीय लड़की से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में दो...

मप्र: 15 वर्षीय लड़की से बार-बार बलात्कार करने के आरोप में दो युवकों पर मामला दर्ज

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में शनिवार को दो लोगों पर 15 वर्षीय लड़की से बार-बार बलात्कार करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

कोतवाली पुलिस थाने के अधिकारी पंकज शर्मा ने दर्ज शिकायत के आधार पर पीटीआई-को बताया कि एक साल पहले हवेली रोड स्थित एक होटल में लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।

शर्मा ने कहा, ‘‘आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू, जिनकी उम्र 20-22 वर्ष है, ने लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने आज अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular