back to top
Sunday, September 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकश्मीर में बारिश और हिमपात

कश्मीर में बारिश और हिमपात

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई जिससे पूरे क्षेत्र में तापमान गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बारिश से वर्षा की कमी 80 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत रह गई।
सोमवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई थी।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी हुई।
लद्दाख के कारगिल जिले में भी हिमपात हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में मंगलवार से सुधार होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular