back to top
Thursday, July 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस ने 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 78 लाख रुपये है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। 24 फरवरी को राजा गार्डन पुल के पास जाल बिछाया गया। इस दौरान राजस्थान के रहने वाले विजय सिंह (43) को रोका गया और उसकी एसयूवी की तलाशी ली गई, जिसमें 75 प्लास्टिक की बोरियों में गांजा भरा हुआ था।’’

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान विजय ने बताया कि वह मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले विनीत नामक व्यक्ति के लिए काम करता है और नागपुर से मादक पदार्थ खरीदता है।
उसने बताया कि आरोपी का मुख्य काम दिल्ली के सोनिया विहार निवासी अमित को मादक पदार्थ की खेप पहुंचाना था।

अमित को 28 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अमित, विनीत का करीबी रिश्तेदार था और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में संभावित खरीदारों को गांजा पहुंचाता था।
उसने बताया कि अमित पहले भी अपराधों में शामिल रह चुका है। वह आबकारी से संबंधित चार मामलों और बलात्कार के एक मामले में भी संलिप्त था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular