back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeराष्ट्रीयउप्र : बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या

उप्र : बदायूं में किसान की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले मेंमुर्गी फार्म में सो रहे एक किसान की कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के जरसेनी गांव में रामपाल (32) मुर्गी फार्म में सो रहा था, तभी दो अज्ञात हमलावर देर रात करीब दो बजे फार्म में घुस आए और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस को रामपाल की पत्नी अशलेख ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
इस घटना की सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस और क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मृतक की पत्नी तथा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
सीओ ने कहा, हम जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।

ग्रामीणों के मुताबिक जिस मुर्गी फार्म में यह घटना हुई, वहां कोई मुर्गी पालन नहीं हो रहा था। बल्कि रामपाल और उनकी पत्नी इसे घर की तरह इस्तेमाल कर रहे थे और वहां खेती भी करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular