back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में आग लगने से छह लोग घायल

दिल्ली: कनॉट प्लेस के रेस्तरां में आग लगने से छह लोग घायल

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बिक्गाने बिरयानी रेस्तरां में बृहस्पतिवार को आग लग गई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि डीएफएस ने पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर सूचना मिलने के बाद दमकल के छह वाहनों को घटनास्थल पर भेजा। फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां के रसोईघर में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई और घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular