back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeमनोरंजनआमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि वे दोनों एक साल से अधिक समय से साथ हैं।
अभिनेता ने एक अनौपचारिक मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम के दौरान मीडिया को गौरी स्प्रैट के बारे में बताया।

आमिर ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि यह एक अच्छा अवसर होगा, ताकि आप सब उनसे मिल सकें। अब हमें अपनी निजी जिंदगी को छिपाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।’’
इसके अलावा, आमिर ने यह भी बताया कि गौरी ने हाल ही में शाहरुख खान और सलमान खान से भी मुलाकात की थी।

आमिर ने गौरी स्प्रैट के बारे में कहा, ‘‘ वह बेंगलुरु से हैं और हम एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। लेकिन, हमारा संपर्क करीब डेढ़ साल पहले हुआ। वह मुंबई में थीं और हमारी मुलाकात संयोगवश हुई, हम संपर्क में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया।’’

आमिर ने पहली शादी 1986 में फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी, लेकिन 2002 में दोनों अलग हो गए थे।
इसके बाद आमिर खान ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए।
इस कार्यक्रम में आमिर ने स्प्रैट का हाथ थामे हुए 1976 की हिंदी फिल्म कभी कभी का गाना कभी कभी मेरे दिल में भी गाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular